{"_id":"5b6f2b424f1c1be3258b4653","slug":"151534012226-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बिजलीघरों पर धरना देंगे रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बिजलीघरों पर धरना देंगे रालोद कार्यकर्ता
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रालोद की तरफ से पोल खोल-धावा बोल अभियान में शामली जिले के 30 बिजलीघरों पर 13 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी बिजलीघरों पर होने वाले प्रदर्शन के लिए 83 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेशभर में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ 13 अगस्त को आंदोलन होना है। प्रात: दस बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना प्रदर्शन होगा और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने बताया कि जिले के 30 बिजलीघरों पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए 83 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के चलते पदाधिकारी गांव दर गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। शनिवार को उनके नेतृत्व में प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष वाजिद अली, सोहनपाल कसेरवा, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवडा, युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी, सुनील मलिक कुड़ाना, विशाल करोड़ी, सर्वेश सिंभालका, रविंद्र लिलौन ने कसेरवा कला, कसेरवा खुर्द, टिटौली, लिलौन, खेड़ीकरमू, सिंभालका, गोहरनी, करोडी, टपराना, लपराना, पीरखेड़ा और बराला आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
झिंझाना क्षेत्र में भी चला जनसंपर्क अभियान
झिंझाना। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने बताया कि 13 अगस्त को गाड़ीवाला चौराहा बिजलीघर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए देवेंद्र बालियान, अहसान मियां, रूस्तम अल्वी, सोमपाल पटनी, जितेंद्र आदि ने क्षेत्र के गांव जमालपुर, रजाकनगर, बेदखेडी, बीबीपुर पटनी, सींगरा जाट फार्म, आमवाली आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इसके अलावा डॉ. सत्यबीर बालियान ने गांव सिकंदरपुर स्थित बिजलीघर पर धरने को सफल बनाने के लिए संदीप,रवि चौधरी, प्रमेंद्र, प्रमोद, आदित्य, पंकज सरोहा, अनुज, अशोक आदि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ढिंढाली, नौनांगली, चौदहेड़ी, सिकंदरपुर, रंगाना, दरगाहपुर पुरमाफी आदि गांवों में जनसंपर्क किया।