{"_id":"5b64a57f4f1c1bed5e8b6f57","slug":"151533322623-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत व दीवार गिरी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत व दीवार गिरी, महिला घायल
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
बरसात के बाद मकान गिरने का सिलसिला जारी है। कस्बे में मकान गिरने सेे महिला घायल हो गई।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी वसीम पुत्र मारूफ मजदूरी करता है। वसीम के अनुसार बरसात के बाद उसके मकान में कई स्थानों पर दरारें आ गई थीं। छत पर पानी जमा हो गया था। शुक्रवार सुबह परिवार के लोेग पड़ोस में किसी कार्य के लिए गए हुए थे। घर में वसीम की मां नाजमा अकेली थी अचानक से छत के साथ ही दीवार गिर जाने के कारण नाजमा घायल हो गई। जोरदार धमाके की आवाज पर परिवार और मोहल्ले के लोग बचाव के लिए दौड़ पडे़े। सभी लोगों ने काफी प्रयास के बाद महिला को मलबे के नीचे सेे बाहर निकाला। कस्बे के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसको शामली के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।