{"_id":"5b4e321e4f1c1b36748b5656","slug":"151531851294-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी ठप, घर- दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी ठप, घर- दुकानों में घुसा पानी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- फोटो समाचार --
थानाभवन। गांव मंटी हसनपुर की आबादी करीब तीन हजार है। गांव से यारपुर मार्ग पर निकलते ही तालाब है। स्थिति यह है कि तालाब से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इससे गंदा पानी वापस गांव में घुस गया है। ग्रामीण प्रताप ने बताया इससे आवागमन भी प्रभावित होता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यदि तालाब के समीप नाले का निर्माण कर दिया जाए तो समस्या से निजात मिल सकती है। वहीं, ग्राम प्रधान रजनीश सैनी ने बताया कि जिस जगह को ग्रामीण तालाब बता रहे हैं, वह सरकारी अभिलेखों में ऊसर की भूमि दर्ज है। साथ ही तालाब के समीप स्थित भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है।