{"_id":"5ab54f374f1c1bbf758b71a3","slug":"151521831735-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसानों की फसल कुर्क कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसानों की फसल कुर्क कराने की मांग
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। उप्र-हरियाणा सीमा विवाद में दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच तनातनी बनी हुई है। क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम से मुलाकात कर यथा स्थिति बनाए रखने और विवादित भूमि पर बोई गई हरियाणा के किसानों की फसलों को कुर्क करने की मांग की।
शुक्रवार को ग्राम मवी के किसानों ने तहसील मुख्यालय में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि गत वर्ष यूपी-हरियाणा भूमि सीमा विवाद के निस्तारण के लिए कैराना तहसील सभागार कक्ष में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक हुई थी, इसमें भू-अभिलेखों का मिलान किया गया था। विवाद का समाधान नहीं निकलने पर अधिकारियों ने मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे तथा विवादित लगभग दो हजार बीघा भूमि पर दोनों प्रदेशों से किसी भी किसान द्वारा फसल नहीं उगाने को कहा गया था। किसानों का आरोप है कि विवादित भूमि पर हरियाणा के किसानों ने फसल बो रखी है। जबकि उक्त भूमि पर धारा 146 में मुकदमा होने के कारण कोई भी फसल नहीं बो सकता। उन्होंने हरियाणा के किसानों की फसलों को कुर्की करने की मांग की। एसडीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ऋषिपाल, शिव कुमार, मित्तर सैन, डाक्टर इशपाल, अय्यूब, नसीबुदीन, अतर सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।