{"_id":"5a9ed2fb4f1c1be13b8b66af","slug":"151520358139-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 35 शिकायत, 2 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 35 शिकायत, 2 का निस्तारण
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। तहसील कैराना पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हो सका।
मंगलवार को तहसील के सभागार कक्ष में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांधला निवासी बुधप्रकाश शर्मा ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। दिलशाद ने राशन डीलर के खिलाफ कालाबाजारी की शिकायत की। जाहिद निवासी बधुपुरा व बिजेंद्र डुंडूखेडा ने चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। मंडावर निवासी राजेश ने श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत तथा गुलशाना निवासी कैराना ने विधवा पेंशन दिलाए जाने की मांग की। मौके पर सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार अभयराज पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।