फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुल्हैंडी आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दुल्हैंडी आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुल्हैंडी आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दुल्हेंडी और जुमे की नमाज आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

शामली। पुलिस प्रशासन ने होलिका दहन के बाद दुल्हेंडी (फाग) को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं। दुल्हेंडी के साथ ही शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज भी अदा होगी। इस लिहाज से पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस को सतर्क रहने की हिदायत दी हैं। यदि इस दौरान शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को दुल्हेंडी होने के साथ ही मसजिदों में जुमे की नमाज भी अदा होगी। शामली जिला संवेदनशील श्रेणी में शुमार है, जिसके चलते पहले ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने त्योहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कवायद शुरू कर दी थी। बीते कई दिन से प्रत्येक थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कराई गई थीं। क्षेत्रीय सभासदों के साथ ही हर वर्ग के लोगों को समझाया गया कि त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई शरारत करता है, तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने भी जिले के लोगों से अपील की है कि होली प्रेम का त्योहार है, पुराने तमाम गिले शिकवे भुलाकर सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

थाना और निकाय स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी
दुल्हेंड़ी पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी की गई है। नगर निकाय और थाना स्तर पर अलग अलग मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। शामली तहसीलदार को शामली कोतवाली और उपनिदेशक (कृषि) रामवीर कटारा को शामली नगर पालिका क्षेत्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह को थाना आदर्श मंडी, नायब तहसीलदार को थानाभवन, जल निगम के अधिशासी अभियंता को थाना बाबरी, नायब तहसीलदार कैराना को कैराना, बीएसए को कांधला, तहसीदार ऊन को झिंझाना, जिला आबकारी अधिकारी को गढ़ीपुख्ता, एआर कोआपरेटिव को चौसाना चौकी क्षेत्र, नायब तहसीलदार ऊन को ऊन, जिला विकास अधिकारी को कांधला नगर, जिला पंचायत राज अधिकारी को बनत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकारी प्रसून राय को थानाभवन नगर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जलालाबाद, बीडीओ ऊन को ऊन क्षेत्र, जिला कृषि अधिकारी को झिंझाना नगर का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगे कर्मी
जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना करा दी है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से त्योहार संपन्न होने तक कंट्रोल रूम पर कुरबान अली और शफक्कत हसन सहित तीन कर्मियों की ड्यूटी रहेगी, जो जिले भर से आने वाली सूचनाओं को नोट करेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। वहीं, सीएमओ राजकुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी शामली, कांधला और कैराना में 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती रहेगी।
महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर
जिलाधिकारी -- 9454416996
पुलिस अधीक्षक -- 9454400429
सीओ सिटी -- 9454401614
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम -- 01398- 270203, 9897950416, 9761779000, 7409200700
शामली सीएचसी प्रभारी -- 8630810616, एंबुलेंस 108
शामली कोतवाली प्रभारी -- 9454404083
फायर ब्रिगेड ऑफिसर -- 9454418787, 101
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed