{"_id":"5a7756144f1c1b05738b5880","slug":"151517770260-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद घंटों में पुलिस-प्रशासन ने तैयार किया सीएम सुरक्षा का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद घंटों में पुलिस-प्रशासन ने तैयार किया सीएम सुरक्षा का खाका
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सांसद हुकुम सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए सीएम योगी का अचानक कार्यक्रम जैसे ही प्रशासन के पास आया तो रात में ही पूरा सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार कर दिन निकलते ही लागू भी करा दिया।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सांसद हुकुम सिंह के निधन का समाचार शामली में पहुंचा और करीब दस बजे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योग के आने का समाचार शामली-प्रशासन के पास पहुंचा गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, आने वाले विधायकों, सांसदों, मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए प्रशासन ने रात से ही तैयारी शुरू कर दी। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने स्वयं मॉनिटरिंग करके रात भर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। ुबह होने से पहले उसको लागू करा दिया गया। कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के लिए हैलीपेड बनवाया गया। वहां से सांसद के फार्म हाउस ले जाने के उनको कड़ी सुरक्षा के बीच आलकलां से फार्म हाउस जाने वाले रास्ते निकाला गया। इसके अलावा अन्य विधायकों और सांसदों को पानीपत-खटीमा मार्ग से राजवाहे की पटरी के रास्ते फार्म हाउस भिजवाया गया। आमजन के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया था। सुरक्षा पब्लिक को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पांच जगह बैरियर लगाए गए थे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए बकायदा सुरक्षा व्यवस्था का नक्शा बनाया गया था।
अन्य जिलों से भी बुलवाई गई फोर्स
सांसद हुकुम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आने वाली भीड़ का आंकलन करके खाका खींचा गया। इसके लिए जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स लगा दी गई। इसके अलावा भी शामली में अन्य जनपदों से फोर्स मंगवाई गई।
विज्ञापन
कैराना में आधे घंटे रुके सीएम
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का हेलिकॉप्टर 10.10 बजे पब्लिक इंटर कॉलेज में बने हैलीपेड पर उतरा। उसके बाद वह सांसद हुकुम सिंह के फार्म हाउस पर 10.26 बजे पहुंचे और 10.40 बजे फार्म हाउस से हैलीपेड के लिए उनका काफिला रवाना गया। उसके बाद 11 बजे वह चले गए। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार, डीआईजी केस इम्मेनुअल मौजूद रहे।