{"_id":"5a301a2f4f1c1baf678c129f","slug":"151513101871-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना जारी रखते हुए बनाई जाएगी आगे की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना जारी रखते हुए बनाई जाएगी आगे की रणनीति
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हक दिलाने के लिए संघर्ष होगा
शामली (शामली)। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों को लेकर 51 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, धरना स्थल पर पहुंचे विधायक तेजेंद्र निर्वाल और जिला पंचायत अध्यक्षा पति प्रसन्न चौधरी ने मांगों को पूरी कराने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को भी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ व प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में 51 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष राकेश देवी ने कहा कि इतना समय धरना जारी रखते हो गया है, लेकिन आज तक विधायक और सांसद धरने पर नहीं आए और न ही मांगों के बारे में पूछा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पहुंचे विधायक तेजेंद्र निर्वाल व प्रसन्न चौधरी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय मांगों को जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री पूनम राणा ने भी पहुंचकर उन्होंने सभी को संबंधित अधिकारी से मिलवाने का वादा करते हुए सभी मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी धरना जारी रखते हुुए आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार करने की बात कही। इस दौरान क्रमिक अनशन पर अंजना, बबीता, सरिता, कुसुम, पूनम, रीता, साधना, रीता, मितलेश, ओमवती, कुमुम, संगीता, नीलम, सरिता , रेखा, पुष्पलता आदि मौजूद रही।