{"_id":"5a10853e4f1c1b6d548bddfc","slug":"151511032126-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन और बिना बर्तन खाना बनाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन और बिना बर्तन खाना बनाने का दिया प्रशिक्षण
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को देश और समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने ध्वज फहराकर किया। उन्होंने स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में सिखाएं गए सभी नियम और प्रतिज्ञाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऊन विवेक चौधरी और विशिष्ट अतिथि अमनपाल सिंह रहे। जिला आयुक्त लक्ष्मण ने सभी को प्राथमिक चिकित्सा, गांठे लगाना, बंधन बांधना, पुल बनाना, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के उपाय और बिना बर्तन के खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को स्काउट एंड गाइड की प्रतिज्ञा दिलाकर शिविर का समापन किया। इस दौरान जयबीर, बाबूराम पंवार, उषा, अरुण, शेफाली, जूली, मंजू, पूजा, दीपा, अनंगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।