{"_id":"59c2bc134f1c1b26688b5ad2","slug":"151505934355-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्ट्रीट लाइटें पड़ी खराब, पालिका के पास नहीं सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्ट्रीट लाइटें पड़ी खराब, पालिका के पास नहीं सामान
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के सभी वार्डों में काफी मात्रा में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। जिस ओर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। गलियों में अंधेरा छाया रहता है। जिससे लोगों को रात में गलियों से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका की ओर से शहर में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हुई हैं। लोग आए दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत करते रहते हैं। जिसके बाद भी लाइटों को न तो ठीक किया जा रहा है और न ही बदला जा रहा है। कांबोज कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि कॉलोनी की कई गलियों की पांच से छह लाइटें काफी समय से खराब चल रही हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। काफी समय पहले कर्मचारी ठीक करने आए थे। जिसमें तार टूटने और अन्य छोटी समस्या थी वह तो ठीक कर दी गई। जबकि अन्य लाइटों को ठीक करने के लिए कहा कि अभी नगर पालिका के पास सामान नहीं है। जब सामान आएगा तब ही ठीक किया जाएगा।
वहीं चरण सिंह कॉलोनी के पास सुनारों वाली में संदीप ने बताया कि गली में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थी। शिकायत के बाद कर्मचारी दो माह पहले उतारकर ले गया था। जिसके बाद से अब तक नहीं लगाई गई है। अन्य स्ट्रीट लाइट भी कभी जल जाती हैं तो कभी बंद ही रहती हैं। कर्मचारियों को ठीक करने के लिए बोलते हैं तो सामान न आने का बहाना बनाते रहते हैं। शहर के अन्य वार्डों में भी यही हाल है। हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत मिल रही है। जिसके बाद भी काफी समय से नगर पालिका लाइटों का सामान नहीं मंगा रही है।
विज्ञापन
----वर्जन-
सामान खत्म होने का मामला मेरे सामने नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जल्द ही स्ट्रीट लाइटों का सामान मंगवाकर जल्द से जल्द सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट ठीक करा दी जाएंगी - लाल चंद भारती, अधिशासी अधिकारी शामली।