{"_id":"59a9ae274f1c1bf0278b4c99","slug":"151504292391-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा में बही भक्ति की धारा
कांधला(शामली)। श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कलश शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश लिए शोभायात्रा में शामिल रहीं। विधि विधान के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई।
हर वर्ष की तरह गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश सिर पर धारण कर मोहल्ला रायजादगान के सिद्धपीठ सूरजकुंड मंदिर पर पहुंची, जहां पर आचार्य शशि भूषण शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ गणपति प्रतिमा की पूजा अर्चना कर स्थापित की गई। मुख्य आरती के पश्चात गणेश महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ मंदिर प्रांगण गूंज उठा। मंदिर में महिलाओं ने कीर्तन कर गणेश भगवान का गुणगान किया गया। समिति के अध्यक्ष सुभाष सैनी ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में भगवान गणेश की मंगला आरती की जाएगी। प्रथम दिन की पूजा डॉक्टर जनेश्वर चौहान ने मुख्य यजमान के रूप में की गई। इस दौरान जितेंद्र सैनी, प्रभात कश्यप, अमित, बलराम सैनी, दीपक वीर सैनी , बाबूराम सैनी आदि मौजूद रहे।