फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भीख मांगने वाले की वार्षिक आय 60 हजार ?

भीख मांगने वाले की वार्षिक आय 60 हजार ?

Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
भीख मांगने वाले की वार्षिक आय 60 हजार ?
ऊन। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसील से जारी आय प्रमाणपत्र में एक भिखारी की आय 60 हजार रुपये सालाना दशाई गई है। इस मामले में ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दथेड़ा के ग्राम प्रधान रामपाल ने पीड़ित व्यक्ति सुरेंद्र पुत्र पृथ्वी तथा अन्य लोगों के साथ ऊन तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायत पत्र दिया। उसमें बताया कि सुरेंद्र ने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि हल्का लेखपाल प्रमाणपत्र बनाने के लिए लगाई जाने वाली जांच रिपोर्ट में खेल कर दिया। आरोप है कि सुविधा शुल्क नहीं मिलने के कारण लेखपाल ने सुरेंद्र के आवेदन पर भी गलत रिपोर्ट लगा दी गई और उसको 60,000 रुपये सालाना आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सुरेंद्र गांव में भीख मांगकर अपना पेट भरता है। उसके साख नाइंसाफी हुई है। इस संबंध में एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य ने मामले में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नरेंद्र, राहुल राजेंद्र, रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed