{"_id":"5946c9824f1c1b5b678b4856","slug":"151497811330-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन साध्वियों का चार्तुमास आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन साध्वियों का चार्तुमास आज से शुरू
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जैन साध्वी सुभद्रा और सुमन का मंगलमय चातुर्मास रविवार से शुरू हो गया। सकल जैन समाज की सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नगर में मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत किया।
रविवार को हरियाणा के पानीपत से कैराना होकर शामली में पहुंची जैन साध्वी सुभद्रा, सुमन, समर्पण और नवदीक्षिता सुवास का नगर प्रवेश पर सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके बाद जैन साध्वियों को नगर के मुख्य मार्ग, कैराना रोड़, फव्वारा चौक, वीवीइंटर कालेज रोड, अग्रसेन पार्क से होकर मिल रोड होते हुए जैन स्थानक में लाया गया। जैन स्थानक पर जैन साध्वी सुभद्रा- सुमन का मंगलमय चातुर्मास शुरू हो गया। सकल जैन समाज के तत्वावधान में जैन साध्वियों का सुबह आठ से नौ बजे तक मंगलमय प्रवचन होगा। सकल जैन समाज के प्रधान अशोक जैन, मंत्री नितिन जैन, नानक चंद जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, विमल जैन, मुकुल, दीपक जयकुमार, अमोल, अंकित जैन, जैन महिला मंडल की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।