फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 days, five teams, three robbers out of hold

15 दिन, पांच टीमें, पकड़ से बाहर तीन लुटेरे

Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
15 days, five teams, three robbers out of hold
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई, लेकिन अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर वैदेही एचपी का पेट्रोल पंप पर 10 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर सेल्समैनों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर लुटेरों ने सेल्समैन प्रदीप पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया और गोली दीवार में जा लगी थी। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए थे। एसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों के अलावा सर्विलांस और एसओजी की टीमें लगी हुई है। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस की टीमें जनपद के अलावा आसपास के जनपदों और पड़ोसी राज्यों में लुटेरों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

डीवीआर ले जाने से पुलिस की बढ़ी मुश्किल
पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले बदमाश शातिर थे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाली और उसे अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सेल्समैनों द्वारा लुटेरों की बताई हुलिया के आधार पर ही पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed