{"_id":"5b86dfd242c79252c65835eb","slug":"141535565778-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता।
कस्बे के द हिंद गुरू इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सेमिनार में महात्मा गांधी के जीवन को सादा जीवन उच्च विचार का उदाहरण बताते हुए शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया गया।
बुधवार को गढ़ीपुख्ता के द हिंद गुरू इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार हुआ। शुभारंभ कोआर्डिनेटर नाजली मुमताज ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सादा जीवन और उच्च विचार रखते हुए देश को आजाद कराया। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके बल पर हम अपने सपनों को साकार कर सकते है। उन्होंने बच्चों को अपने माता पिता, अध्यापक व छोटों का आदर सत्कार करने की प्रेरणा दी। मौके पर संस्थापक नूर नवाज खान, प्रधानाचार्य वैभव गर्ग, देवेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, फुरकान, रिया, सविता, ईशा आदि मौजूद रहे।