{"_id":"5b1acd6d4f1c1baa6e8b6f82","slug":"141528483181-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर देश दुनिया में अमन चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर देश दुनिया में अमन चैन की मांगी दुआ
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर की जामा मस्जिद पर रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार दोपहर करीब 1.25 बजे मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग मस्जिद के बाहर बड़ा बाजार में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान मौलाना शौकीन ने कहा कि रमजान का महीना सभी के लिए बेहद खास होता है। अल्लाह की इबादत करना, रमजान रखना और भलाई के कार्य करना ही इस्लाम हमें सिखाता है। रमजान का महीना सबसे पाक महीना माना जाता है। वहीं, डेढ़ बजे कुरेशियान मस्जिद पर मौलाना अयूब ने नमाज अदा कराई।