फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ़45 पीठासीन अधिकारी- प्र।थम मतदान अधिकारी नदारद

़45 पीठासीन अधिकारी- प्र।थम मतदान अधिकारी नदारद

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
़45 पीठासीन अधिकारी- प्र।थम मतदान अधिकारी नदारद
45 पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी नदारद
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वालों को सोमवार को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उपस्थित न होने पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। प्रशिक्षण में पहले दिन ही 45 अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी नदारद रहे।

रविवार को शहर के वीवी इंटर कालेज के सभागार व दस कक्षों में कैराना लोकसभा उपचुनाव को 28 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर पीठासीन अधिकारियों-प्रथम मतदान अधिकारियों के 30 मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम वीवी पैट का दो पारियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कैैैराना लोक सभा उपचुनाव के मतदान में निष्पक्षता से मतदान टोली काम करे। मास्टर ट्रेनरों के रुप में ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक व प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञानेश्वर तिवारी, सह प्रभारी कैराना के विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा, कंडेला के चौधरी मानसिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक, राजकीय महिला पालीटेक्निक के आशीष समेत 30 मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों से सात प्रश्नपत्र जारी करके पूछे गए। जबाब दिए जाने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर कैराना, थानाभवन, शामली विधानसभा के डाक मत पत्र की जानकारी के लिए काउंटर लगाए गए थे। इस मौके पर सीडीओ रेणु तिवारी, एडीएम केवी सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, उपकृषि निदेशक रामवीर कटारा ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक व प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण सोमवार व मंगलवार तक चलेगा। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में 45 पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी व सभी मतदान अधिकारी गैर हाजिर रहे। ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed