फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सांसद हुकुमसिंह के निधन पर राजनैतिक दलों की शोक सभा

सांसद हुकुमसिंह के निधन पर राजनैतिक दलों की शोक सभा

Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांसद हुकुमसिंह के निधन पर राजनैतिक दलों की शोक सभा
किसानों के लिए समर्पित रहा हुकुम सिंह का पूरा जीवन
विज्ञापन

शामली।
सपा-रालोद और कांग्रेस नेेताओं ने कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित करके दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि सांसद हुकम सिंह के निधन से उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।

रविवार सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि हुकुम सिंह का जीवन किसानों एवं गरीबों के लिए सदा समर्पित रहा हैं। शोकसभा में जिला महासचिव नासिर अली, प्रधान, डॉक्टर सत्यपाल कश्यप, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यांशु एडवोकेट, उमेश प्रधान, विनोद कैल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पाल सिंह, सालिम अंसारी, नगराध्यक्ष कैराना जावेद जंग, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। रालोद के वरिष्ठ नेता व कैराना के पूर्व प्रमुुख चौधरी वाजिद अली ने कहा कि सांसद हुकुम सिंह सर्वसमाज के सुख -दुख में सदैव में शामिल रहते थे। हुकुम सिंह के समाज व देश के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। रालोद की पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में हुकुम सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि हुकुम सिंह ने विधायक के साथ कई विभागों में मंत्री रहते हुए शामली जिले का नाम प्रदेश ही नही देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड़, पूर्व पमुख चौधरी वाजिद अली, विजेंद्र मलिक, मुकेश सैनी, सुनील मलिक, रजनीश कोरी, डॉक्टर विक्रंात जावला, सुरेंद्र गंदेवड़ा, कृष्णपाल बहावड़ी, यशपाल अलीपुर, रविंद्र प्रधान, रामवीर ऊन, हरेंद्र ताना, सर्वेश सिंभालका, विशाल करोडी, बिट्टू देवेंद्र बालियान मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस से राजनीति की शुरूआत की थी। कांग्रेस सरकार में वीर बहादुर सिंह, एनडी तिवारी सरकार में राज्य व कैबिनेट रहे। भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय गरीब दल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि सांसद हुकुम सिंह ने क्षेत्र के विकास व शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किया है। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed