फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chirag paswan ljp complaint swatantra bhardwaj Parliament Police Station

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एक और एफआईआर: चिराग पासवान के नाम का गलत इस्तेमाल का आरोप, क्या है पूरा मामला?

Fri, 04 Sep 2026 10:51 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 10:51 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संसद थाना में शिकायत दी है। पार्टी का आरोप है कि भारद्वाज ने चिराग पासवान का नाम लेकर राजनीतिक संरक्षण का दावा किया। पार्टी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस से यह रिकॉर्ड में दर्ज करने को कहा है कि पार्टी का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।
 

विज्ञापन
chirag paswan ljp complaint swatantra bhardwaj Parliament Police Station
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के संसद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि भारद्वाज ने सार्वजनिक रूप से केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान का नाम लिया। पार्टी के मुताबिक, चिराग पासवान के नाम का इस्तेमाल राजनीतिक संरक्षण होने का दावा करने के लिए किया गया।
विज्ञापन


पार्टी ने शिकायत में क्या कहा?
पार्टी ने आरोप लगाया है कि चिराग पासवान का नाम सार्वजनिक रूप से लेकर राजनीतिक संरक्षण का दावा किया गया। पार्टी ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिकायत के जरिए एलजेपी ने साफ करना चाहा है कि पार्टी का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं, पार्टी ने पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने क्या कहा? 
इससे पहले चिराग पासवान ने कहा था कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। भारद्वाज पर संजय कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप है। चिराग ने कहा कि शिकायत उनके नाम के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर भी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनसे मुलाकात के आधार पर खुद को उनका करीबी बताता है और इसका इस्तेमाल अपने बचाव के लिए करता है, तो यह उनके नाम का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पकड़ा गया स्वतंत्र भारद्वाज: दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार, पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

वायरल वीडियो में क्या दावा किया गया?
इस मामले में एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज संजय कुमार पर हमले की बात करते हुए कथित तौर पर उनका सिर फोड़ने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। यह घटना 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर हुई थी। भारद्वाज ने करीब एक घंटे के अपने यूट्यूब इंटरव्यू में राजनीतिक संपर्क होने का दावा भी किया और चिराग पासवान को अपना बड़ा भाई बताया।


चिराग ने अपने नाम के इस्तेमाल पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनसे कई लोग मिलने आते हैं। लेकिन सिर्फ मुलाकात के आधार पर कोई व्यक्ति खुद को उनका निजी परिचित बताता है, तो यह उनके नाम का गलत इस्तेमाल है। उनके मुताबिक, हमले के आरोपी ने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि उसके खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं हुई क्योंकि उसे चिराग पासवान और उनकी पार्टी का संरक्षण हासिल है। चिराग ने कहा कि इसी कथित दुरुपयोग के खिलाफ उन्होंने औपचारिक शिकायत की है।

भारद्वाज को लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से CJP के प्रदर्शनकारियों को यह भरोसा दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुई कि उन्हें 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली पुलिस के सामने उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी जिम्मेदारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed