फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेखपाल से सांठ-गांठ कर भतीजो पर जमीन हड़पने का आरोप

लेखपाल से सांठ-गांठ कर भतीजो पर जमीन हड़पने का आरोप

Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल से सांठ-गांठ कर भतीजो पर जमीन हड़पने का आरोप
कांधला (शामली)। कैराना में कुख्यात साबिर के साथ हुई मुठभेड में शहीद हुए जांबाज कांस्टेबल अंकित तोमर के लिए परिजनों को आर्थिक सहायता एक करोड़ रुपये और गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप का लाइसेंस देने की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने समर्थकों के साथ सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार के लिए 50 लाख की मदद दी गई है। इसी मदद में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम अपनी पत्नी पूर्व चेयरमैन शबनम और समर्थकों के साथ मोहल्ला सरावज्ञान स्थित अपने आवास के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गए। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि हमने अंकित तोमर जैसे बहादुर सिपाही को अपने बीच से खो दिया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वर हिम्मत दे ,उसके लिए सभी प्रार्थना करते है। उन्होंने सरकार से शहीद के लिए की गई मदद में इजाफा करने की मांग करते हुए धनराशि एक करोड़ करने की मांग की है। इसके साथ ही शहीद अंकित तोमर के नाम से एक पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी का लाइसेंस स्वीकृत करने की संस्तुति की जानी चाहिए, जिससे की आने वाले समय में उसके परिवार को आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना न करना पड़े । इस दौरान रवि सैनी, मिथलेश शर्मा, लव कुमार, राकेश, हुसन बेगम, मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


लेेखपाल से साठगांठ कर भतीजों ने हड़प ली जमीन
कांधला। लेेखपाल से सेटिंग कर सगे भतीजों पर जमीन हड़पने का आरोप एक व्यक्ति ने लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भी भेजा है। गांव जसाला निवासी किसान रामनारायण सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वे परिवार में चार भाई माहराज सिंह, शिवचरण, मदन थे। इनमें से शिवचरण और मदन की पूर्व में मौत हो चुकी है। चारों भाईयों के पास 45 बीघा भूमि एकत्र है, जिस पर सभी रजामंदी से खेती कर रहे थे। दो भाईयों की मौत होने के बाद भतीजों ने चकबंदी विभाग में जमीन को तकसीम के बाद अपने नाम किए जाने का आवेदन किया था। आरोप है कि जो जमीन उनके हिस्से में नहीं आ रही थी। इन लोगों ने हल्का लेखपाल से सांठगांठ करने के बाद उसे अपने नाम करा ली है। किसान ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed