फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जल्द कैशलेस होंगी गैस वितरण प्रणाली

जल्द कैशलेस होंगी गैस वितरण प्रणाली

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जल्द कैशलेस होंगी गैस वितरण प्रणाली
शामली।
विज्ञापन

कैशलेस व्यवस्था एक कदम ओर आगे बढ़ने जा रही है। अब गैस उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने और भुगतान कराने के लिए नकद भुगतान से छुटकारा मिल जाएगा। यह सब होगा ईजी गैस कार्ड के जरिए, जिससे गैस बुकिंग के साथ ही भुगतान भी हो जाएगा। प्रथम चरण में शामली में करीब पांच हजार ईजी गैस कार्ड आ गए हैं, जबकि स्वाइप मशीनें आनी बाकी हैं। जल्दी ही गैस वितरण प्रणाली कैशलेस हो जाएगी।
कैशलेस व्यवस्था बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इसी में गैस वितरण प्रणाली को भी जोड़ा गया है। फिलहाल शामली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी ने इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को ईजी गैस कार्ड वितरण शुरू कर दिया है। इंडियन और भारत गैस की तरफ से अभी यह कार्ड नहीं बांटे गए हैं। शामली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के सचिव सुभाष ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर गैस वितरण प्रणाली को भी कैशलेस व्यवस्था में बदला जा रहा है। इस पर काम शुरू हो गया है। एजेंसी पर सात हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। कंपनी ने फिलहाल पांच हजार ईजी गैस कार्ड भेजे हैं। इनका वितरण ग्राहकों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कार्ड का शुल्क 20 रुपये रखा गया है। बताया कि अब तक एक हजार से ज्यादा कार्ड वितरित कर दिए हैं। सभी कार्ड वितरित करने के बाद जल्द ही स्वाइप मशीनें मंगाई जाएंगी। स्वाइप मशीनें वेंडर को दी जाएंगी, जो उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर देने के वक्त कार्ड से भुगतान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खाते और आधार से जुड़ेगा ईजी गैस कार्ड
उपभोक्ता ईजी गैस कार्ड से ही गैस बुकिंग कर सकेंगे। ईजी गैस कार्ड को आधार और बैंक खाते से जोड़ा जाएगा। वेंडर के पास स्वाइप मशीन होगी। गैस सिलेंडर देते समय ही मशीन से कार्ड स्वाइप करके भुगतान प्राप्त हो जाएगा। ऐसा होने से कोई भी वेंडर अब उपभोक्ताओं से तय धनराशि से ज्यादा भुगतान प्राप्त नहीं कर सकेगा। इसके अलावा गैस की कालाबाजारी पर भी काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।


ऐसे कार्य करेगा कार्ड
गैस उपभोक्ताओं को ईजी गैस कार्ड उपयोग करने के लिए एंड्रायड फोन की आवश्यकता होगी। क्योंकि उसमें अलग अलग गैस कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। एप में उपभोक्ता को अपना गैस कनेक्शन नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। एप खोलने के बाद ही ग्राहकों को उसमें बुकिंग, डिलेवरी और पेमेंट के ऑप्शन दिखाई देंगे। सभी कार्य कार्ड नंबर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed