{"_id":"59a9ab2b4f1c1b49738b4b26","slug":"141504291627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की जांच में कैराना सीएचसी से नहीं मिल रहा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की जांच में कैराना सीएचसी से नहीं मिल रहा सहयोग
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच में सहयोग नहीं कर रही कैराना सीएचसी
शामली। कैराना अस्पताल में भ्रष्टाचार की जांच में कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बार-बार रिकार्ड मांगने के बावजूद जांच अधिकारियों को रिकॉर्ड को नहीं दिखाया जा रहा है। दुखी होकर जांच अधिकारी एसीएमओ ने पत्राचार के माध्यम से रिकॉर्ड मांगते हुए पूरे मामले से सीएमओ को अवगत कराया है।
सीएमओ शामली डॉक्टर राजकुमार, कैराना अस्पताल में तैनात स्टाफ ने सीएचसी कैराना में अनियमितता की शिकायत की थी। इसमें कैराना अस्पताल में जेनरेटर चलाने में घपला, आपातकालीन कमरे के निर्माण में धांधली, स्टाफ से रुपये मांगना, अस्पताल के लाखों रुपये के सामान को मात्र दस हजार रुपये में बेचना सहित आठ बिंदुओं पर चिकित्साधीक्षक और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसकी जांच एसीएमओ डॉक्टर नेतराम, एसीएमओ डॉक्टर सुशील को सौंपी गई थी।
जांच अधिकारी सीएचसी कैराना पर जांच करने कई बार जा चुके हैं, लेकिन वहां पर स्टाफ द्वारा न तो रिकॉर्ड दिखाया जा रहा है, बल्कि पिछली बार तो जांच अधिकारियों के साथ गाली-गलौज तक कर दी गई थी। कई बार जांच अधिकारियों द्वारा कैराना अस्पताल के चिकित्साधीक्षक को रिकॉर्ड दिखाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई रिकार्ड नहीं दिखया गया और न ही जांच में सहयोग किया गया। दुखी होकर दोनों जांच अधिकारियों ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉक्टर राजकुमार को लिखित में की है। इसके साथ ही संबंधित सीएचसी प्रभारी को भी पत्र भेजा गया है।