फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खतौली में रेल हादसा बेहद दुखद

खतौली में रेल हादसा बेहद दुखद

Mon, 21 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खतौली में रेल हादसा बेहद दुखद
थानाभवन(शामली)। खतौली में हुआ रेल हादसा एक बेहद दुखद घटना है। प्रदेश सरकार घटना पर पूरी तरह नजर रख रही है राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नगर पंचायत कार्यालय पर अमर उजाला को बताया खतौली में हुए रेल हादसे में वेगराजपुर मेरठ के प्रकाश, आनंद अस्पताल, जिला मुख्यालय मुजफ्फरनगर में 89 घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक लोगों को रेल मंत्रालय से अलग प्रदेश सरकार की ओर से दो लाख रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है । इस दौरान सौ से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गयी है। स्थानीय लोगों ने जिस साहस के साथ हादसे से लोगों की जान बचाई, वे सब बधाई के पात्र है । सरकार का पहला लक्ष्य लोगों की जान बचाना और समय पर चिकित्सा देना है।
विज्ञापन


जनसमस्याएं सुनी
थानाभवन(शामली)। राज्यमंत्री ने नगर पंचायत कार्यालय में लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्य मार्ग दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गड्ढे होने के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं, थानाभवन-ऊन लिंक रोड पर दलदल एवं भराव, ट्रांसफर संबंधी और भूमि विवाद आदि प्रमुख शिकायतें रही। इस पर मंत्री ने बताया दिल्ली सहारनपुर मार्ग नेशनल हाईवे हो गया है । यह उपशा के अंतर्गत आता है । सड़क में बने गड्ढो पर शीघ्र गड्ढा भराई का कार्य शुरू हो जाएगा । ऊन रोड लिंक मार्ग पर अगस्त के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा । इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी, आनंद पुंडीर, राजू ठाकुर, नरेंद्र त्यागी, आशीष चौधरी, विनोद बजाज, सतीश तायल, संजय कश्यप, संदीप जिंदल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed