{"_id":"5fa6f0e18ebc3e9bf3042534","slug":"14-corona-positives-were-found-in-the-district-shamli-news-mrt510033497","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस मिले हैं, जबकि दो व्यक्ति ठीक हुए। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।
शनिवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नौकुआं रोड पर 55 वर्षीय व्यक्ति, गांधी गंज मंडी में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। 23 वर्षीय पुलिसकर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कांबोज कालोनी में 34 वर्षीय व 31 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव लांक में 41 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला, गांव हरड़ फतेहपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव गोगवान में 30 वर्षीय व 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस आए हैं, जबकि दो व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 89 हो गई है।
कैराना में 62 सैंपल लिए
कैराना। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पर एंटीजन किट से 35 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 27 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए है। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि कुल 62 लोगों के सैंपल लिए गए है।