{"_id":"5c01896abdec2241c54d0ee9","slug":"131543604586-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द निजी भवन में संचालित होगा पूर्वी साधन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द निजी भवन में संचालित होगा पूर्वी साधन समिति
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे की पूर्वी साधन सहकारी समिति शीघ्र निजी भवन में संचालित होगी। शुक्रवार को आयोजित समिति के वार्षिक अधिवेशन में डीसीडीएफ के चेयरमैन ठाकुर सोमवीर सिंह ने यह घोषणा की।
शुक्रवार को आयोजित अधिवेशन में सचिव अशोक कुमार ने साधन समिति का लेखा जोखा पेश किया। जिला कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार वर्मा ने बैंक से लिए कर्ज के बारे में कहा कि नियमानुसार समय पर जमा करते ही तुरंत कर्ज ले सकते हैं। किसान भगवान दास राबड़ा, केशोराम ने समिति के निजी भवन की मांग की तो डीसीडीएफ के चेयरमैन ठाकुर सोमवीर सिंह ने बताया कि भूमि उपलब्ध होते ही शीघ्र निर्माण कार्य के लिए धन की व्यवस्था कर दी जाएगी। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि कुछ ही दिनों में भूमि का प्रबंध कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान नरेंद्र सिंह, राजेंद्र भगत, नरेश शर्मा, सभापति मदन सैनी, डॉ मुकेश शास्त्री, अतुल कुमार वर्मा, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।