{"_id":"5acd0a334f1c1b463d8b46cf","slug":"131523386931-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्कूली बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्कूली बैग
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को जल्द मिलेंगे स्कूली बैग
शामली।
जनपद के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जल्द ही स्कूली बैग मिलेगा। बैग क्रय करने का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। बैग निर्धारित की गई गाजियाबाद की कंपनी से खरीदे जाएंगे। सत्र 2018-19 में लगभग 30 हजार बच्चे इससे लाभान्वित होंगे।
शामली जिले में पांच विकास खंडों में सर्वशिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में 750 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित है। पूर्व सत्र में सभी परिषदीय स्कूलों में 72 हजार के लगभग छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। नए सत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने शिक्षकों को लगभग आठ हजार नए नामांकन का लक्ष्य दिया है। सत्र के शुरुआत में ही विभाग ने स्कूली बैग की खरीदारी करने का आदेश जारी कर दिया है। विभाग की इस पहल का लाभ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा। बीएसए ने बताया कि बैग क्रय करने का आदेश दिया जा चुका है। अगले माह तक बैग बीईओ कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।