फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए धरना शुरु

यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए धरना शुरु

Sat, 24 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए धरना शुरु
शामली। यूनिवर्सिटी की स्थापना कराने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विचार मंच ने शामली में सुभाष चौक पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेमियादी धरना शुरू करने से पूर्व यज्ञ कराया गया। यज्ञ देवेंद्र आचार्य ने संपन्न कराया, जिसमें मुख्य यजमान जयवीर कुड़ाना और रमेशचंद विश्वकर्मा रहे। उच्च विचार मंच के संयोजक जयवीर कुड़ाना ने बताया कि शामली में यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आंदोलन के तहत मांग पत्र भरवाए गए, मानव शृंखला बनाई गई, जनपद के समस्त गांव और कस्बों में जनजागरण कर संकल्प यात्रा भी निकाली गई। प्रदेश और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजे गए, लेकिन अब तक यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग पूरी नहीं हुई। इसी के चलते बेमियादी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जब तक यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। इस दौरान बाबूराम पंवार, सत्यप्रकाश, अरविंद संगल, बाबा श्याम सिंह, डॉ. सत्यपाल, कमलवीर, नरेंद्र सिंह, मुकेश गर्ग, दिनेश गर्ग, देशपाल राणा, संतोष सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, विनोद अत्री, अजय पंवार, रीतू शुक्ला, रूबी चौधरी, चंद्रकला प्रधान, डॉ. हरबीर सिंह, ताज मोहम्मद, अजय शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवीन लंबरदार ने भी धरनास्थल पर विचार रखे। सभी ने एकमत होकर शामली जिले में यूनिवर्सिटी स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed