{"_id":"5a5f9fe74f1c1ba5268b5112","slug":"131516216295-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के संग्रह अमीनों ने कार्यबहिष्कार कर दूसरे दिन धरना जारी रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के संग्रह अमीनों ने कार्यबहिष्कार कर दूसरे दिन धरना जारी रखा
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के संग्रह अमीनों ने विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए दूसरे दिन धरना जारी रखा।
बुधवार को शामली तहसील में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर संग्रह अमीनों ने धरना दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के नाम 11 सूत्री मांगो में अमीनों ने सामायिक सेेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में किए जाने, संवर्ग ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 5200- 20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत किए जाने, वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोके जाने व पात्र संवर्ग सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने आदि की मांग की है। मौके पर शफीक अहमद, अक्षय कुमार, राजेश्वर कुमार, पंकज राणा, मनोज कुमार, संजय शर्मा, अजीत सिंह रतन सिंह आदि मौजूद रहे।