फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डाकघर पर डाक सेवको की हडताल

डाकघर पर डाक सेवको की हडताल

Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
डाकघर पर डाक सेवको की हडताल
डाकघर पर डाक सेवकों की हड़ताल
विज्ञापन

ऊन(शामली)। विभिन्न मांगों को लेकर डाक सेवकों ने डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
अखिल भारतीय डाक सेवा संघ के बैनरतले सात सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को ऊन कस्बा स्थित डाकघर पर डाक सेवकों ने धरना दिया। उनका कहना है कि वेतन विसंगतियां दूर कराई जाएं, तीन घंटे के भत्ते पर आठ घंटे कार्य न लिया जाए, बीमारी में अवकाश देने, जीडीएस कर्मचारियों का शोषण न करने सर्विस अलाउंस देने आदि मांग प्रमुख हैं। धरने में सुशील शर्मा ,सुरेंद्र पाल नंद किशोर, उमेश चंद ,प्रवीण मलिक , सोहनपाल, रामपाल, महिपाल आदि मौजूद रहे।

चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप
ऊन(शामली)। गांव गंगारामपुर खेड़की के लोगों ने एसडीएम ऊन से शिकायत कर कहा कि चौसाना चौकी इंचार्ज ने उनके साथ गालीगलौज की। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव गंगारामपुर खेडकी निवासी संजीव और शिवकुमार के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद चौकी प्रभारी मनोज कुमार दोनो पक्षों को पकड़कर चौकी ले गए। बाद में गांव के पूर्व प्रधान अतर सिंह सहित अन्य लोग चौसाना चौकी पहुंचे। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गाली गलौज करके चौकी से भगा दिया। वहीं, इस बारे में सीओ झिंझाना वीपी सिंह ने बताया कि अभद्रता करना गलत है, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed