{"_id":"5994998f4f1c1b351a8b470e","slug":"131502910863-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम और सोनिया ने दौड़ प्रतियोगिता में सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम और सोनिया ने दौड़ प्रतियोगिता में सबको पछाड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बालक और बालिकाओं की क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य बाल गोविंद ने किया।
मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी खेल निदेशालय के तत्वाधान में शहर के बीएचएसएम कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें बालक वर्ग में पांच हजार मीटर और बालिका वर्ग में तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। कबड्डी कोच संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौतम कुमार प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, विकास तृतीय स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में सबको पछाड़ते हुए सोनिया ने प्रथम स्थान, आकांक्षा ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य बाल गोविंद ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, वुशु कोच रुकसाना बेगम आदि मौजूद रहे।