{"_id":"6335e8731319601655186097","slug":"130-kg-gunpowder-175-kg-cardboard-recovered-from-the-house-shamli-news-mrt607391067","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: भारी मात्रा में बारूद देख चौंक गए पुलिस अफसर, एक मकान से हुआ बरामद, जानें- पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: भारी मात्रा में बारूद देख चौंक गए पुलिस अफसर, एक मकान से हुआ बरामद, जानें- पूरा माजरा
Fri, 30 Sep 2022 08:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:58 AM IST
सार
भारी मात्रा में बारूद देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस ने 130 किलो बारूद और 175 किलो गत्ता बरामद किया है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोहल्ला रेलपार सुभाष नगर में बंद मकान में रखा करीब 130 किलो बारूद और 175 किलो गत्ता बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगामी दीपावली के पर्व को लेकर पटाखा व आतिशबाजी बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री लाई गई थी। पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि मोहल्ला रेलपार सुभाष नगर में एक मकान में विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी विपिन मौर्य पुलिस टीम के साथ बताए गए मकान पर पहुंचे। मकान पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने बताया मकान का मालिक धर्मवीर सिंह है। मकान को सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने किराये पर ले रखा है। थाना प्रभारी के मुताबिक नियमानुसार मकान का ताला खुलवाकर जांच की गई तो वहां पर करीब 130 किलो बारूद और 170 किलो गत्ता बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि बरामद बारूद और गत्ते का इस्तेमाल पटाखा व आतिशबाजी बनाने में किया जाना था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में किरायेदार सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
बड़ी मात्रा में सुतली बम के साथ दो गिरफ्तार
थाना पुलिस ने दो लोगों को नौ हजार सुतली बमों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक टाटा ऐस गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। उसमें अवैध रूप से लाए जा रहे नौ हजार सुतली बम बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साबिर पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला खैल थाना थानाभवन व रवि पुत्र सोहनलाल निवासी थाना महाराजगंज जनपद बहराइच बताया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड