फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 people including 11 Jamati cured shifted to Quarantine ward

ठीक हुए 11 जमाती समेत 13 लोग क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट

Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
13 people including 11 Jamati cured shifted to Quarantine ward
शामली। कोरोना से संक्रमित 11 जमाती समेत 13 लोगों की उपचार के बाद दो बार सैंपल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल झिंझाना से शामली में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

जिले में मिले 17 कोरोना संक्रमित का उपचार झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में चल रहा था। इन 17 में 14 जमाती और तीन इनके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित पाए गए थे। उपचार के दौरान इनके लक्षणों में सुधार होने पर समय-समय पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को इनमें से 13 लोगों के सैंपल की लगातार दूसरी बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इनमें 11 तब्लीगी जमाती भी शामिल हैं और दो लोग इनके संपर्क में आने शामली के निवासी हैं। ठीक हुए जमातियों में दो बांग्लादेेेश, एक असम और और आठ त्रिपुरा के शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक उपचार के बाद ठीक हुए इन 13 लोगों को झिंझाना के कोविड अस्पताल से शामली में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए 100 बेड के क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर ये एहतियात के तौर पर कम से कम 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed