{"_id":"5b9809d7867a557fe5100da2","slug":"121536690646-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी सौंपी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरके इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय खेल और रैली के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि 18 से 20 सितंबर के बीच आरके कॉलेज प्रांगण में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जिम्मा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी और जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका को सौंपी गई है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को मार्च पास्ट की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से अपने विद्यालय के बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, सीमा वर्मा, मीना कुमारी, रुचिता ढाका, अतुल वर्मा, संगीता, योगेंद्र मलिक आदि भी मौजूद रहे।
वीवी कॉलेज में खेलों की तैयारी में जुटे छात्र
शामली। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर के बीच आरके कॉलेज शामली में होने जा रही है। जिसकी तैयारी के लिए छात्र जुट गए है। मंगलवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक अमरपाल सिंह ने छात्रों को ऊंचीकूद लंबीकूद का अभ्यास कराया। कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई।