{"_id":"5b5b67ad4f1c1bf6548b55b3","slug":"121532716973-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत, तीन युवक घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में तीन युवक घायल
थानाभवन।
चरथावल मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि तीसरे का कस्बे के ही सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुमित सैनी पुत्र सुरेंद्र 26 वर्ष अपने साथी अक्षय कश्यप पुत्र राजेश 24 वर्ष के साथ शुक्रवार को सब्जी खरीदने के लिए बाइक से थानाभवन गया था। शाम करीब छह बजे दोनों सब्जी लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह चरथावल मार्ग पर एल्पाइन विद्यापीठ के समीप पहुंचे, तो उसी समय ख्यावड़ी निवासी अतुल पुत्र विपिन 15 वर्ष सामने से आ रहा था। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 की मदद से घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। इस दौरान सुमित व अतुल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नही दी गई है। सूचना आने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।