फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहाड़ो पर बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा ह थनीकुंड बैराज से छोड़ा 2

पहाड़ो पर बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा ह थनीकुंड बैराज से छोड़ा 2

Thu, 19 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ो पर बारिश से यमुना का   जलस्तर बढ़ा  ह थनीकुंड बैराज से छोड़ा 2
शामली। पहाड़ों पर बारिश होने से हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक बार फिर 28 हजार 749 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने से जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह में यमुना नदी में सामान्य तौर से जल स्तर चल रहा था। चार जुलाई को यमुना में पहली बार 11 हजार 330 क्यूसेक जलस्तर रिकार्ड किया गया। 11 जुलाई को 26 हजार 728 क्यूसेक पानी रिकार्ड किया गया। यमुनोत्री धाम में पिछले 24 घंटे पूर्व तेज बारिश होने से यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 28 हजार 749 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। दोपहर दो बजे यमुना नदी एक बार फिर जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से अधिकारिक जानकारी के अनुसार यमुना नदी में दोपहर दो बजे यमुना नदी का जलस्तर 10 हजार 824 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। हथनी कुंड बैैैराज से छोड़े गए पानी के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियो ने सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद व राजधानी दिल्ली के अधिकारियों को जानकारी देकर अलर्ट कर दिया है।

कैराना यमुना पुल पर केंद्रीय जल आयोग के अधिकारिक जानकारी दी है कि बुधवार सुबह आठ बजे कैराना यमुना पुल पर यमुना का जलस्तर 228 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गया जलस्तर दोपहर दो बजे के बाद बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे यमुना का जल स्तर 228.8 मीटर पहुंच गया था। देर रात तक यमुना के जलस्तर 228.20 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरा चेतावनी बिंदु से अभी दो मीटर नीचे बह रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकी खोल कर लेखपालों की तैनाती कर दी है। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार धीमान ने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के लिए ग्रामीणों का अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed