फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इस बार डिग्री कॉलेजों में दाखिलें के लिए पंजीकरण में नहीं दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

इस बार डिग्री कॉलेजों में दाखिलें के लिए पंजीकरण में नहीं दिखा विद्यार्थियों में उत्साह

Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
इस बार डिग्री कॉलेजों में दाखिलें के लिए पंजीकरण में नहीं दिखा विद्यार्थियों में उत्साह
शामली। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में पंजीकरण कराने में इस बार विद्यार्थियों में उत्साह नहीं दिखा। गत वर्ष के मुकाबले इस बार जनपद में करीब 5500 पंजीकरण कम हुए है। जनपद के चार डिग्री कॉलेजों में सभी संकायों में करीब 2200 सीट है। शुक्रवार को पंजीकरण का अंतिम दिन रहा। यूनिवर्सिटी पहली मेरिट सोमवार को जारी करने जा रही है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्सों में पंजीकरण का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। गत वर्ष के मुकाबले सभी संकायों में पंजीकरण की संख्या कम हुई है। पिछले वर्ष जनपद में सभी संकायों में 15837 पंजीकरण थे जबकि इस बार केवल 10341 ही पंजीकरण हो सकें है। यह स्थिति तब है कि यूनिवर्सिटी ने सीबीएसई के छात्रों के रिजल्ट के कारण पंजीकरण तिथि 10 दिन बढ़ाई थी। जनपद में दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज है। इनमें यूजी में सभी संकायों में करीब 2200 सीटें है। शहर के वीवी पीजी में बीए में 500, बीकॉम में 120 सीट है। हिंदू राजकीय बालिका महाविद्यालय कांधला में बीए में 240, बीएसी में 180 सीट है। आरके पीजी कॉलेज में बीएससी विज्ञान में 300, बीकॉम में 120 और बीएससी कृषि में 160 सीटें है। कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज में बीए में 320, बीकॉम में 120 और बीएससी विज्ञान में 120 सीटें है। इस बार यूनिवर्सिटी केवल दो मेरिट ही जारी करेगी। पहली मेरिट 18 जून को जारी होगी। इसके बाद ही मेरिट के अनुसार कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुुुरू होगी।
विज्ञापन


बीएससी कृषि और बीए में मचेगी मारामारी
जनपद में बीएससी कृषि का मात्र एक अकेला डिग्री कॉलेज आरके पीजी है। इसमें केवल 160 सीटें है। बीएससी कृषि में दाखिले के लिए जनपद के अलावा आसपास के राज्य और यूपी के दूसरे जनपदों से भी दाखिला लेने के लिए छात्र पंजीकरण कराते है। इसमें हरियाणा, यूपी में लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली आदि स्थानों से भी दाखिला लेते है। इस बार 160 सीटों के सापेक्ष 1132 पंजीकरण हुए है। वहीं बीए में चारों कॉलेजों में 1060 सीटें है। जबकि पंजीकरण 5555 हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण और सीटों की स्थिति
संकाय इस वर्ष के पंजीकरण गत वर्ष के पंजीकरण सीटों की स्थिति
बीए 5555 7564 1060
बीएससी 2210 3161 600
बीएससी कृषि 1132 1479 160
बीकॉम 1405 2400 360
-नोट- पंजीकरण की यह स्थिति शाम चार बजे तक की है। पंजीकरण रात्रि 12 बजे तक चलेेंगे। जिस कारण संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed