{"_id":"5af1ecd04f1c1b64098b8ecb","slug":"121525804240-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कई गांवों में किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कई गांवों में किया जनसंपर्क
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विकास राज्यमंत्री ने वोटरों पर डाले वोटर
शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
गांव ताना में ग्रामीणों के साथ बैठक में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में अनेक कार्य किए हैं, जिससे जनता का सरकार के प्रति भरोसा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 15 साल से गुंडाराज था, बदमाशों का थानों पर कब्जा था, व्यापारियों की खुलेआम हत्या कर दी जाती थीं और किसान के साथ-साथ आम आदमी बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद बदमाश जेलों के अंदर घुस गए हैं। ताना गांव के अलावा उन्होंने गांव चोंदाहेडी, नोनांगली, पुरमाफी, पेलखा, करवाड़ा, गोहरनी व रामगढ़ का दौरा कर वोट मांगे। इस दौरान सतेंद्र तोमर, राजेंद्र पंवार, वीरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, हरपाल कश्यप, नाथी कश्यप, विजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उधर, भाजपा के बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कांधला और एलम क्षेत्र में, तो शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली क्षेत्र में कई गांवों में पहुंचकर बैठकें कीं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर वोट मांगीं।
डोर टू डोर किया संपर्क (फोटो)
शामली। भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह 10 मई को नामांकन पत्र जमा करेंगी। उसकी तैयारियों के लिए भाजपाई जुट गए हैं। साथ ही 10 मई को शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड स्थित कोल्ड स्टोर परिसर में सभा होगी, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी पहुंचेंगे। इसकी तैयारी के लिए मुजफ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल, रामकुमार सहरावत, जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजन बत्रा, मनोज शर्मा, अमित विश्वकर्मा आदि ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद शाम करीब छह बजे से शहर में डोर टू डोर घूमकर नामांकन वाले दिन लोगों से साथ चलने का आह्वान किया गया।