फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अर्पण ने किया परिवार और कस्बे का नाम रोशन

अर्पण ने किया परिवार और कस्बे का नाम रोशन

Sun, 21 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अर्पण ने किया परिवार और कस्बे का नाम रोशन
अर्पण ने किया नाम रोशन
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन निवासी अर्पण जिंदल ने चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा पास करके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। शनिवार को कस्बा थानाभवन में पहुंचने पर लोगों द्वारा अर्पण का स्वागत किया गया।
नगर के प्रमुख चिकित्सक स्वर्गीय विनय प्रकाश जिंदल के पौत्र अर्पण जिंदल पुत्र राजीव जिंदल ने आईपीसीई के तत्वावधान में आयोजित नवंबर 2017 के फाइनल ग्रुप 2 को क्लियर कर सीए की परीक्षा पास की। शनिवार को अपने आवास पर पहुंचने पर अर्पण जिंदल का परिजनों सहित सामाजिक, राजनीतिज्ञ व व्यापारिक संगठनों के गणमान्य लोगों ने स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्पण जिंदल ने अपनी कामयाबी का श्रेय ताऊ मुकुल जिंदल और पिता राजीव जिंदल को दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अर्पण जिंदल ने हाईस्कूल की शिक्षा सरस्वती हाई स्कूल थानाभवन से और 2008 में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से इंटर की। फिर 2009 में सीए के लिए सीपीटी (प्रवेश परीक्षा) मुजफ्फरनगर से पास की। इसके बाद अर्पण जिंदल ने आईपीसीइ द्वारा संचालित सीए की मुख्य परीक्षा पास कर ली। स्वागत करने वालों में मुकुल जिंदल, राजीव जिंदल, बबीता जिंदल, बहन पंखुरी जिंदल, भाई मयंक जिंदल, आरएसएस के राकेश कांबोज, भाजपा मंडल महामंत्री महेश गोयल, भाजपा नेता नरेंद्र सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सभासद अनिल गोयल, अग्रवाल युवा समागम के सदस्य मोहित तायल, अनुज सिंघल, शिवम गोयल, हिमांशु बिंदल, सचिन गोयल, मोनू तायल, संयम गोयल सहित आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामोद्योग मंडलीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
थानाभवन। ग्रामोद्योग की तरफ से सिलाई का पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन गांव मंटी हसनपुर में किया गया, जिसके समापन पर महिलाओ को प्रमाण पत्र बांटे गए।

क्षेत्र के ग्राम मंटी हसनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि ग्रामोद्योग के संयुक्त प्रदेश सचिव एसके चौहान ने महिलाओं को कुटीर उद्योग घरेलू उद्योग के लिए ब्याज मुक्त ऋण की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। उसके लिए महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रजनीश कुमार ने प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सचिव द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नीशू, पूनम, सोनिया, उर्मिला, पिंकी, योगेंद्री आदि सहित 25 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed