{"_id":"5a1085424f1c1b71548bde02","slug":"121511032130-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के दो दिन शेष, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के दो दिन शेष, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
निकाय चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। लाउडस्पीकर लगे वाहन शहर की गलियों में घूम रहे हैं, तो प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर तथा बाजारों में जनसंपर्क करने में जुटे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निकाय चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पूर्व ही यानि सोमवार को चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग जाएगा। इसके चलते अंतिम दौर में प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में किसी तरह की कमी रहने देना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि शनिवार को प्रत्याशियों द्वारा तूफानी दौरे किए गए। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बाजारों में पैदल घूमकर समर्थन जुटाने में लगे रहे, तो प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अध्यक्ष पद के अलावा सभासद पद के प्रत्याशी भी अंतिम दौर में अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। दिन में डोर टू डोर घूमकर प्रचार करने के अलावा रात करीब 12 बजे तक जगह जगह बैठकों का दौर चल रहा है।
18 मतदान अधिकारियों के खिलाफ होगी रिपोर्ट
शामली। जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पीठासीन और मतदान अधिकारियों को कृषि मंडी में अंतिम प्रशिक्षण दिलाया गया, लेकिन उसमें 12 मतदान अधिकारी और छह पीठासीन अधिकारी गैर हाजिर रहे। इनमें मतदान अधिकारी दीप्ति, शालिनी, मित्तर, सुनीता, रीतू, रश्मि, अर्चना चौधरी, नीतू, सुचित्रा, सरिता, नीतू और उर्वशी वशिष्ठ तथा पीठासीन अधिकारी योगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कमल किशोर, नीरज कुमार, राजीव कुमार और श्रवण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।