{"_id":"59a5b66b4f1c1bf1278b4681","slug":"121504032363-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मेरठ-करनाल हाईवे पर काबडौत पुल के पास बाइक सवार दो भाइयों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
गांव लिसाढ़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र इंद्र सबमर्सिबल लगाने के लिए बोरिंग करने का काम करता है। फिलहाल उनकी मशीन गांव बुड़ीना कला में लगी हुई है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे धर्मेंद्र अपने भाई सन्नी के साथ शामली आ रहा था। मेरठ रोड पर जब वह काबड़ौत पुल के पास पहुंचे, तो कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में सन्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी कैंटर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सन्नी का शव मोर्चरी में भिजवाया तथा घायल धर्मेंद्र को शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक की मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।