{"_id":"6403989840429c38800f73f4","slug":"116-complaints-came-in-three-tehsils-disposal-of-13-shamli-news-c-26-1-smrt1046-139-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन तहसीलों में आई 116 शिकायतें, 13 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन तहसीलों में आई 116 शिकायतें, 13 का निस्तारण
Sun, 05 Mar 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैराना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम रविन्द्र सिंह
शामली/कैराना/ऊन। जिले की तीन तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायतें आई। जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
कैराना तहसील में डीएम रवींद्र सिंह और एसपी अभिषेक झा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायती पत्र को गंभीरता से लें और उस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। फरियादियों को एक ही समस्या को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
एसपी अभिषेक ने पुलिस अधिकारियों को विभाग से संबंधित शिकायतों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, राशन वितरण में धांधली, मकान बनवाने, पुलिस से संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग सहित कुल 37 शिकायतें आयी। जिनमें से मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल आदि मौजूद रहे।
डीएम ने बीडीओ को हड़काया, सर्वे के निर्देश
कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई लोगों ने आवास बनवाने की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र को तलब किया। डीएम ने बीडीओ को हड़काते हुए कहा कि कच्चे मकानों का सर्वे क्यों नहीं किया जाता है। शीघ्र ही पात्रों का सर्वे कर उन्हें चिह्नित करें, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री या फिर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। किसान नेता आमिर अली निवासी गांव गोगवान ने भी ब्लॉक में जनवरी माह में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गड़बड़ी के आरोप लगाए। आरोप है कि नाबालिगों की भी शादी करा दी गई। इसके अलावा शादीशुदा युगलों की भी दोबारा शादी कराई गई। इस मामले में भी जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
तहसील का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
डीएम रविंद्र सिंह सुबह 9:50 बजे कैराना तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व तहसील में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान फरियादियों को पावती रसीद और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि महीनों से लंबित चल रहे शिकायती पत्रों की तिथि के साथ रजिस्टर में दर्ज होनी चाहिए। एसडीएम को भी लंबित शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने कृषि विभाग की ओर से किसानों को उड़द का बीज भी वितरित किया।
वहीं शामली तहसील में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी के समक्ष 40 शिकायती पत्र आए। जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया। एसडीएम निकिता शर्मा मौजूद रही। ऊन तहसील में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने समस्या सुनी। इस दौरान आई 39 शिकायतों में से 4 शिकायत का निस्तारण किया गया। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी मौजूद रहे।