{"_id":"5c55da3bbdec2273a0325521","slug":"11549130299-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान के खिलाफ चलाया चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान के खिलाफ चलाया चैकिंग अभियान
विज्ञापन
मीट विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। अवैध कटान रोकने के लिए शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दल-बल के साथ मोहल्ला छड़ियान गुली में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने मीट विक्रेताओं की दुकानों के लाइसेंस भी चेक किए। अभियान के दौरान कुछ अवशेष मिलने पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार को उपजिलाधिकारी डा. अमित पाल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर पुलिस बल के साथ मोहल्ला छड़ियान गली में पहुंचे। यहां पूर्व में भी अवैध कटान का खुलासा हुआ था। अधिकारियों ने बंद पड़े कुछ अहातों की चेकिंग की। देखा कि यहां अवैध कटान तो नहीं हो रहा है। एसडीएम ने कहा कि अवैध कटान पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इसके बाद अधिकारियों ने छड़ियान में मीट विक्रेताओं की दुकानों के लाइसेंस तथा मीट खरीदने वाली रसीदों की जांच की। इस दौरान मीट विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कुछ मीट विक्रेता अपनी दुकानों पर ताले डालकर निकल गए। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान अधिकारियों को कुछ अवशेष भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान पुलिस ने मीट विक्रेताओं के नाम भी डायरी में दर्ज किए। एसडीएम ने मीट विक्रेताओं को दुकानों में काले शीशे लगवाने के निर्देश दिए, जिससे किसी व्यक्ति को कोई समस्या-परेशानी न हों। उधर, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा का कहना है कि कुछ अवशेष मिले हैं, जिनकी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चिकन कॉर्नर पर काम करता मिला बच्चा
मीट विक्रेताओं की दुकानों की जांच के दौरान एसडीएम को चिकन कॉर्नर की एक दुकान पर बालक नौकरी करता हुआ मिला, जिस पर एसडीएम ने बालक को बुलाया और उससे पूछताछ की। एसडीएम ने बालक को दुलार देते हुए शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस को दुकानदार को समक्ष पेश करने के निर्देश भी दिए।