{"_id":"5b5377144f1c1b3d748b6607","slug":"11532196628-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंकडों लोगों ने किया मुद्रा योजना को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंकडों लोगों ने किया मुद्रा योजना को आवेदन
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्रा योजना के लिए आवेदन किया
थानाभवन। जिला उद्योग केंद्र की ओर से नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शिविर लगाया गया। सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर लोन के लिए आवेदन किया। इस मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को लोन के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
शनिवार को जिला उद्योग केंद्र शामली के सहायक प्रबंधक आशीष कुमार व औद्योगिक पर्यवेक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। अनिल शर्मा ने बताया कि जिले को एक जनपद एक उद्योग के तहत लोहे के उद्योग के लिए चयन किया गया। इस दौरान लोगों को लोन लेने की प्रक्रिया, पा़त्रता व अन्य जानकारियों से अवगत कराया गया। यही नहीं शिविर की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने बताया कि जो व्यक्ति शिविर के दौरान लोन के आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे। वह सीधे कार्यालय में संपर्क कर भी आवेदन कर सकते हैं।