{"_id":"5b16d4e04f1c1bac6e8b64c0","slug":"11528222944-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चलेगा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चलेगा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चलेगा 11 से टीबी रोगी खोज अभियान
शामली। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार की अध्यक्षता में क्षय रोग विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर सफल कुमार की तरफ से सभी कर्मचारियों को 11 जून से होने वाले अभियान की पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि टीमें तैयार कर ली गई हं,ै जो घर-घर जाकर टीबी के मरीज खोजेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य है कि किसी भी सूरत में एक भी मरीज सरकार की नजरों से ओझल ना रहे। डीटीसी के कर्मचारी राहुल त्यागी, शबी आजम, विपिन गुप्ता एवं टीयू के कर्मचारी रामबीर सिह, रोहित कुमार, जरीफ अहमद, संगीत शर्मा आदि प्रतिभागी रहे। उधर, फरवरी माह में भी यह अभियान चलाया गया था। उस दौरान घर-घर जाकर लक्षणों की जानकारी ली गई थी। यदि वह लक्षण पाया गया था तो स्वास्थ्य कर्मी के टीम द्वारा सैंपल एकत्र कर जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया था। इस अभियान द्वारा उस समय 48 मरीज खोजे गए थे, जिन्हें डॉटस से तुरंत इलाज पर रखा गया है।