{"_id":"5a81df504f1c1bca798b9425","slug":"11518460752-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलकर अवगत कराएंगे समस्याएं- गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलकर अवगत कराएंगे समस्याएं- गर्ग
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने चौसाना में व्यापारियों के साथ बैठक कर कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में अप्रैल माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वहीं, उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी में नियमों का पालन करते हुए व्यापार करने का आह्वान किया।
सोमवार को चौसाना में नगराध्यक्ष अजेश मित्तल के प्रतिष्ठान पर बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराकर नियमानुसार व्यापार करना चाहिए। व्यापार चाहे छोटा हो अथवा बड़ा, सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और समय से रिटर्न दाखिल करें। क्योंकि नियमों का पालन करने से कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी और अधिकारियों का उत्पीड़न भी नहीं सहना पड़ेगा। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में अप्रैल माह में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान नगराध्यक्ष अजेश मित्तल, महामंत्री संदीप गोयल, अनुभव गर्ग, उमेश गोयल, मेमचंद पठानपुरा, अनुज, मनोज, मुकेश, योगेश, देशराज, मयंक सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।