फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वार्ड की समस्याओं को अवगत कराया

वार्ड की समस्याओं को अवगत कराया

Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
वार्ड की समस्याओं को अवगत कराया
शामली। नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 के सदस्य हाजी खालिद समेत कॉलोनी के लोगों ने शहर की पेयजल टंकी में प्रदूषित पानी आने की शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती को भेेजी गई शिकायत में पेयजल टंकी में शुद्ध पानी की आपूर्ति कराने और वार्ड में सफाई कर्मियों की तैनाती करने की मांग की है। इसके अलावा शहर के गुलशन नगर, सलेकचंद विहार, अहमदनगर मोहल्ले में सफाई कर्मियों की तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन का विस्तार किया
शामली। बड़ी माता मंदिर परिसर में हिंदू रक्षा सेना की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। विकास संगल को जिला महामंत्री, दिनेेश कुमार को नगर संगठन मंत्री, कमल दीप को नगर उपाध्यक्ष, गांव मुंडेट से दीपक भाटी को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष कुलदीप गौड़, जिला संयोजक सुरेश बजाज, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र, संदीप कुमार, टींकू गोस्वामी, नीरज गोयल, जगमोहन गिरी, आशु धीमान, अरुण सैनी, अमित राणा, रजत शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएसीएल में फंसे उपभोक्ताओं की बैठक
शामली। आल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाइजेशन की ओर से पीएसीएल में फंसे उपभोक्ताओं, अभिकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, महासचिव अनीस अहमद ने सभी ग्राहकों को पीएसीएल में फंसे पैसे को लेने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई। 18 फरवरी को प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनीस अहमद, सतवीर, रामवीर सिंह, मान सिंह, सुभाष चंद, शिवम सिंघल, रामछेल सिंह, तेजपाल, सुनील कुमार, नरेेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed