{"_id":"5a20537d4f1c1b6a678bf0cd","slug":"11512067965-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना इंडेंट बढ़ाने को लेकर शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना इंडेंट बढ़ाने को लेकर शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना इंडेंट बढ़ाने को लेकर शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन
थानाभवन (शामली)। गन्ना इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों ने थानाभवन शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि कम इंडेंट जारी होने की वजह से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल की अपेक्षित कटाई नहीं हो रही है, जिससे गेहूं बुवाई में देरी हो सकती है। मिल अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर गन्ना इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अफसर अली और जिला उपाध्यक्ष राजू राणा के नेतृत्व में किसानों ने बजाज शुगर मिल थानाभवन के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद मिल अधिकारियों ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष अफसर अली ने बताया कि शुगर मिल गन्ने का कम इंडेंट जारी कर रहा है, जिसके कारण किसानों को गेहूं की फसल बोने के लिए देरी हो रही है। उन्होंने मांग रखी कि 15 दिनों तक 50 हजार क्विंटल के हिसाब से इंडेंट जारी किया जाए और उसके बाद 45 हजार क्विंटल इंडेंट जारी होना चाहिए। मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने किसानों की मांगों को मानते हुए इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान नरेश राणा, अजय पंडित, जमील, मोबीन, साधूराम, आसिफ ,रूपचंद, ओमपाल, शिवचरण आदि मौजूद रहे।