{"_id":"5990ad844f1c1b04508b4853","slug":"11502653828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित होने से बनेगा अखंड भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित होने से बनेगा अखंड भारत
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
अखंड भारत संकल्प दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह सुभाष कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के संगठित न होने के कारण देश के 56 टुकडे़ हुए, हमें जात पात में न बंटकर संगठित होना है। जिस दिन हिंदू समाज जागृत हो जाएगा, उसी दिन अखंड भारत का पुन: निर्माण हो जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष कुमार ने कहा कि एक हजार वर्षों में देश के 56 टुकडे़ हुए हैं। इराक, इरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया आदि सभी भारत के हिस्सा थे। आपसी समन्वय न होने के कारण समय-समय पर भारत से अलग होते गए। आज भी देश में अलगाववादी, आतंकवादी ताकतें सिर उठा रही हैं। केरल, आसाम, बंगाल, मिजोरम में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों ने घुसपैठ की है। अब समय आ गया है कि हिंदू संगठित हो, राष्ट्र भक्त जागें, सभी संगठित होकर इन ताकतों को भगाएं। जिस दिन हमारा समाज संगठित हो जाएगा, उस दिन से अखंड भारत का स्वरूप ले लेगा।
विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने कहा कि देश की आजादी के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। समाज जागेगा तो पुन: विश्व गुरू बनेगा। हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, सभ्यता और देश के शहीदों की शहादत को बताना होगा। इस अवसर पर विनोद राणा, सचिन अग्रवाल, अनिल गोयल, भारत भूषण, पंकज गोयल, सतीश तायल, हरीश सिंघल, अशोक चावला, सन्नी सैनी, राहुल सैनी, अमन कुमार, रामपाल, रविंद्र गोयल, भुमेश नारंग आदि उपस्थित रहे।