{"_id":"5b689a4a4f1c1b6f668b7c12","slug":"111533581898-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नए भवन में चलेगी ऊन तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नए भवन में चलेगी ऊन तहसील
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से नए भवन में चलेगी ऊन तहसील
ऊन।
नवनिर्मित तहसील ऊन के भवन में सोमवार को विधिवत पूजन और हवन कराया गया। पूजन के बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस नए तहसील भवन में ही होगा।
ऊन तहसील के भवन का निर्माण काफी समय से चल रहा था। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके चलते प्रथम तल का निर्माण पूरा होने पर सोमवार को नवनिर्मित भवन में पूजन और यज्ञ किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसडीएम कृष्णपाल तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता और उद्यमी अनुज कुमार गर्ग ने यज्ञ में आहुति डाली। पंडित मान सिंह शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से तहसील के नए भवन में ही कार्य होगा तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस भी यहीं लगाया जाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता, तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर, रवि सिरोही, कानूनगो राहुल मलिक, मोहकम सिंह, लेखपाल लोकेश ठाकुर, हरवीर सिंह, अनुज, कृष्णपाल शर्मा, कुशलदीप और मनोज आदि मौजूद रहे।
ऊन में डंपिंग ग्राउंड के लिए खरीदी जाएगी जमीन
शामली। नगर पंचायत ऊन में कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन की खरीद की जाएगी। नगर पंचायत की तरफ से जमीन तलाश ली गई है, जो करीब .6710 हेक्टेयर में है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जमीन खरीदने के लिए अनुमति मांगी है। जमीन खरीदने के लिए गठित समिति में नगर पंचायत चेयरमैन कुलदीप मान सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। चिह्नित जमीन के लिए किसान की तरफ से करीब 78 लाख रुपये की मांग की गई है। अब अधिकारी सर्किल रेट और शासनादेशों के अनुरूप जमीन की खरीद कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही जमीन खरीद होने पर डंपिंग ग्राउंड तैयार करा लिया जाएगा, जिसके बाद नगर पंचायत ऊन से निकलने वाला कचरा डंपिंग ग्राउंड में डाला जाएगा।