फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दूसरी मेरिट से पहले दिन सभी संकायों में हुए 13

दूसरी मेरिट से पहले दिन सभी संकायों में हुए 13

Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दूसरी मेरिट से पहले दिन सभी संकायों में हुए 13
शामली। कॉलेजों में दूसरी मेरिट के पहले दिन कालेजों मेें छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। जनपद के चारों राजकीय और एडेड कॉलेजों में सभी संकायों में मिलाकर 138 दाखिले हुए। अभी तक कॉलेजों में 2369 सीटों के सापेक्ष 825 सीटें भर चुकी हैं और 1544 सीटें खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया शनिवार तक जारी रहेगी। जिसके बाद सोमवार को ओपन मेरिट जारी होने की उम्मीद है। सबसे कम दाखिले बीकॉम में और सबसे ज्यादा बीए संकाय में हुए है। वीवी इंटर कॉलेज में बीकॉम की मेरिट 41 प्रतिशत आने पर भी बृहस्पतिवार को कोई दाखिला नहीं हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेजों में दूूसरी मेरिट से दाखिलों का पहला दिन रहा। बीए में सबसे अधिक 400 दाखिले हुए है। जबकि सबसे कम बीकॉम में केवल 123 दाखिले हुए। वहीं बीएससी विज्ञान और बीएससी कृषि में 302 दाखिले हुए हैं। अब तक सभी संकायों में मिलाकर 825 दाखिले हुए हैं। जिसमें विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में 80, बीकॉम में 55 और बीएससी गणित में 50, बायो में 19 दाखिले हुए। वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए में 172 व बीकॉम में केवल 24 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज शामली में बीकॉम में 44, बीएससी गणित में 50, बायो में 100, सांख्यिकी में 43 और बीएससी कृषि में 28 दाखिले हुए है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय कॉलेज कांधला में बीए में 148 और बीएससी गणित में 40 में से छह और बायो में भी छह दाखिले ही हुए। अभी भी सभी कॉलेजों में 1544 सीटें खाली हैं। दूसरी मेरिट के दाखिलों के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी ओपन मेरिट जारी कर सकती है। यूनिवर्सिटी सभी खाली सीटें दो ओपन मेरिट से ही भरेगी। वहीं कॉलेजों में कुछ छात्र-छात्राएं पहली मेरिट में नाम आने के बाद भी सूचना के अभाव में वंचित रह गए। अब छात्र-छात्राएं कॉलेजों में दाखिले के लिए चक्कर काटते नजर आए। जिसके बाद कॉलेज प्राचार्य द्वारा सभी को ओपन मेरिट का इंतजार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कॉलेजों में खाली सीटों का ब्योरा
संकाय--------सीटें---------खाली-----भरी
बीए-----------1089-------689-----400
बीकॉम--------480--------357----123
बीएससी------640--------366----274
बीएससी कृषि---160------132----28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed